तुमगाँव : दो ट्रक आपस में भिड़े, मामला दर्ज.
तुमगाँव थाना अंतर्गत कोडार फारेस्ट डिपो के सामने दो ट्रक के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुण्डोमहुल जिला बरगढ (उडीसा) का निवासी सुमंत्रो मिर्धा ड्रायवरी काम करता है. जो 07 मार्च 2021 को लालपुर मंडी रायपुर से आइसर 06 चक्का क्रमांक OD 23 F 3704 में अंगुर भरकर कन्डेकटर रवि के साथ रायपुर से सरायपाली NH53 रोड से गाड़ी लेकर झारसुगड़ा (उडीसा) जा रहा था, कि 08 मार्च 2021 के सुबह करीबन 04.00 बजे कोडार फारेस्ट डिपो के सामने NH53 रोड में सामने उल्टा दिशा से आ रही एक ट्रक का चालक द्वारा अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर वाहन आइसर 06 चक्का क्रमांक OD 23 F 3704 को ठोकर मारकर चला गया. जिसका नंबर अंधेरा होने के कारण नहीं दिख पाया.
बताया गया कि अज्ञात ट्रक के ठोकर मारने से सुमंत्रो मिर्धा के ट्रक का सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है उसे तथा सुमंत्रो मिर्धा व कन्डेक्टर रवि को चोट नहीं आया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.