महासमुंद : नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार ... - CG Sandesh

महासमुंद : नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया

महासमुंद जिला सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के खिलाड़ियों ने प्रमुख निर्देशक वरुण पाण्डेय, उपेंद्र प्रधान, खिलेश बरिहा के नेतृत्व में फेडरेशन कप नेशनल कराटे चैम्पियनशिप दिनांक 27 से 28 फरवरी 2021 को अभनपुर रायपुर,  में भाग लिया। जिनमें विशाखापट्टनम,  मध्यप्रदेश,  मुंबई,  दिल्ली जैसे 15 अलग अलग राज्य शामिल हुए। जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 10 रजत,  6  कांस्य पदक 5 ट्रॉफी जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया. 


स्वर्ण पदक मनीषा चौहान,  हेमराज साहू,  सरिता सिदार,  कुन्ती सिदार, जगन्नाथ साहू,  रजत पदक दिग्विजय साहू, गोवर्धन सिंह, संजय जगत, लकेश्वर बरीहा, हेमसिंह नागेश,  इंदुमती सिदार, डाक्टर बरीहा, गजेन्द्र मेहेर, ललिता बेहेरा, रितांजली सुना कांस्य पदक पायल बंजारे, वंशिका चौहान, गोविंद चौहान, सुनीता राजहंस, तिलोत्तमा बरीहा, प्रियंका साहू। ट्रॉफी खिलेश बरिहा, मिनेश सिदार, मनीषा चौहान, योगेश्वरी जगत, ललिता सिदार, द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गर्वांवित किया।

वहीँ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बसना के पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष व नीलांचल सेवा समिति के संपत अग्रवाल, शीत गुप्ता,  ठानसिंह जगत एवं बसना टीआई एल.आर. ठाकुर जी द्वारा विशेष सहयोग करते हुए खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें