महासमुंद : गोठान से 03 HP का सोलर पम्प चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : गोठान से 03 HP का सोलर पम्प चोरी.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम लोहारडीह गोठान से 03 HP का सोलर पम्प चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहारडीह पोस्ट सोरिद के सचिव हरिदास मानिकपुरी को 05 मार्च 21 को सुबह 09.00 बजे गोठान अध्यक्ष मोतीलाल साहू फोन कर बताये की ग्राम लोहारडीह में गोठान परिसर में लगा हुआ सोलर पम्प सक्ति कम्पनी 03 HP का मोटर को कोई चोरी कर ले गया है.

जिसपर हरिदास मानिकपुरी तत्काल ग्राम लोहारडीह गोठान पहुंचा व गोठान में मोतीलाल साहू, जीवन लाल साहू एवं ग्राम कोटवार भेखलाल बघेल उपस्थित थे, वह देखा की सोलर पम्प सक्ति कम्पनी 03 HP का मोटर कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी ले गया है। जिसका आसपास पूछताछ कर पता किये जो कोई पता नही चला. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें