तुमगाँव : वाहन द्वारा विद्युत पोल तोड़ने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगाँव : वाहन द्वारा विद्युत पोल तोड़ने पर मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत मिशन स्कुल तुमगांव के आगे वाहन द्वारा विद्युत पोल को तोड़ने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 07 मार्च 2021 को ग्राम तुमगांव में प्रात: लगभग 07.00 बजे अज्ञात वाहन के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महासमुंद रोड के 01 नग 33 केव्ही लाईन के विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे की उक्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई एवं उक्त दुर्घटना से सी.एस.पी.डी.सी.एल कंपनी को लगभग राशि 32145.00 रू. की आर्थिक क्षति हुई है. जिससे शासन को नुकसान हुआ है.


बताया गया कि अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्ध अपराध धारा 139 विद्युत अधिनियम का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें