मुख्यमंत्री ने मड़वा विद्युत सयंत्र को बताया गले की फांस, बोल... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री ने मड़वा विद्युत सयंत्र को बताया गले की फांस, बोले तेलंगाना पर 2 हज़ार करोड़ का बिजली बिल है बकाया

राज्य में संचालित ताप विद्युत संयत्र और उससे उत्पादित विद्युत के सबंध में उठे सवाल के ज़वाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना पर 2 हज़ार करोड़ के बिजली का बिल बकाया है। मड़वा प्लांट हमारे लिए गले की फांस बन गई है।विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को अकलतरा से भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने राज्य के विद्युत संयंत्रों और उससे उत्पादित विद्युत के बारे में जानकारी चाही और कहा कि मड़वा प्लांट में विद्युत उत्पादन बढ़ाने से सरकार को अधिक आय होगी। जिसका ज़वाब देते हुए इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार बिजली का दो हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है, सिर्फ ब्याज का पैसा देती है।

 एग्रीमेंट की वजह से बिजली देना हमारी बाध्यता है। यह हमारे लिए गले की फांस बन गया है। जिसे निगलते भी नहीं बन रहा और उगलते भी नहीं बन रहा।उन्होंने सदन को जानकारी दी की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व 500 मेगावाट, हसदेव ताप विद्युत गृह 840 मेगावाट, कोरबा पश्चिम विस्तार 500 मेगावाट और अटल बिहारी बाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से 1000 मेगावाट की बिजली का उत्पादन हो रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें