दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 14 करोड़ 89 लाख का गबन खु... - CG Sandesh

दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 14 करोड़ 89 लाख का गबन खुलासा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन समेत संचालक मंडल के खिलाफ बैक CEO ने लिखाई रिपोर्ट

दुर्ग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में 14 करोड़ 89 लाख रुपए के गबन सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज सोढी ने दुर्ग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन समेत संचालक मंडल पर बिना अनुमति अनुदान राशि और एकमुश्त समझौता योजना में छूट देना का आरोप लगाया गया है।

बताया गया है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल जून 2015 से जून 2020 तक कार्यरत थे। जिन पर आरोप है कि अप्रैल 2014 से मई 2020 के बीच पंजीयक सहकारी संस्थाएं से बिना अनुमति लिए 234 मामलों में1313.50 लाख रुपए की अनुदान राशि गोदाम निर्माण के लिए दी गई। ऐसे ही अगस्त 2016 से जून 2019 तक एकमुश्त समझौता योजना में नियमों के विपरीत जाकर 186 मामलों में 175.61 लाख की छूट प्रदान की गई थी।जिसकी शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जांच टीम का गठन गठन किया। ADM बिरेन्द्र बहादुर पंचभोई , उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं विनोद कुमार बुनकर , ऑडिटर अजय कुमार और कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एके सिंह की संयुक्त जांच टीम ने छानबीन के बाद 248 पन्नों की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी और इसमें बैंक के आर्थिक नुकसान की बात कही थी।


अन्य सम्बंधित खबरें