बसना क्षेत्र के इस इलाके में लगी आग, सैकड़ों पेड़ जलकर हुए खाक - पढ़िए पूरी खबर
बसना - गर्मी में जंगल पर होने वाली आगजनी से निपटने वन विभाग कई दावे करता है। फायर वॉचर, सेटेलाईट तकनीक से निगरानी की बात करते हैं, लेकिन ग्रामीण अंचलों में हकीकत शून्य है।। और सैकड़ों पेड़ जलकर खाक हो गए। इसकी खबर तक वन विभाग को नहीं है।ताजा मामला पिरदा चनाट क्षेत्र के रजपालपुर तुकड़ा,कटेल के जंगलों में आग लगने की मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह आग अब रंगमटिया की ओर बढ़ रही है।
जबकि वन विभाग जंगलों में गर्मी के दिनों में होने वाली आगजनी से निबटने कई जागरूकता कार्यक्रम वनांचल क्षेत्र में चलाता है। आगजनी पर नजर रखने कई कर्मचारी नियुक्त करते हैं। लगातार वनांचल व पौधरोपण क्षेत्रों में अधिकारी-कर्मचारी नजर रखने की बात कहता है। इसके बाद भी ग्रामीण अंचलों में लगे पौधरोपण आग लगनाको , प्रश्नचि- खड़ा करता है?
अन्य सम्बंधित खबरें