महासमुंद : नाबालिग़ लड़की हुई लापता, अज्ञात के विरुद्ध मामला द... - CG Sandesh

महासमुंद : नाबालिग़ लड़की हुई लापता, अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज.

महासमुंद के वार्ड नं 14 शंकर नगर से नाबालिग़ लड़की के लापता होने से उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रिपोर्ट के अनुसार 8 मार्च 21 को लड़की का पिता काम में सुबह 04 बजे चला गया था. और काम से वापस रात्रि 10.30 बजे आया तो उसकी अपनी पत्नी व नाबालिग पुत्री एवं अन्य बच्चे के साथ खाना खाकर रात्रि करीब 11:00 बजे अपने अपने कमरे में सो गये.

इसके बाद उसके अगले दिन सुबह 05 बजे जब लड़की का का पिता पुन: अपने काम में गया तब करीब 10:00 बजे उसकी पत्नी ने बताया कि हमारी लड़की कु. गायत्री बिना बताये कही चली गई है, तब लड़की का पता तलाश करने पर भी नही मिली.बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें