सरायपाली : पत्थर फेंककर चहरे पर हमला, जान बचाकर पुलिस थाना प... - CG Sandesh

सरायपाली : पत्थर फेंककर चहरे पर हमला, जान बचाकर पुलिस थाना पहुंची महिला, दर्ज हुआ मामला.

सरायपाली के वार्ड क्रमांक 8 की निवासी चंदाबाई काम करके नगरपालिका के रास्ते से अपने घर जा रही थी, तालाब के पास पहुंची थी कि संजयनगर सरायपाली निवासी सरस्वती यादव और उसकी मां ललिता यादव अचानक उसे देखे और पुरानी बात पर झगड़ा करने लगे. और अश्लील गाली गलौच करने लगे. जिसे चंदाबाई ने मना किया तो दोनों अत्यधिक आवेश में आ गये और सरस्वती यादव ने पास में पड़े पत्थर उठाकर जोर से चंदाबाई को मार दिया जिससे चंदाबाई के चेहरे पर खून बहने लगा. और वह जमीन पर गिर गई. तब सरस्वती यादव और ललिता यादव एक राय होकर जान सहित मार देंगे बोलते हुए चंदाबाई को हाथ मुक्का और चप्पल से बेरहमी से मारने लगे. जहाँ से चंदाबाई किसी तरह जान बचाकर थाना रिपोर्ट करने पहुंची.मामले की शिकायत पर पुलिस ने सरस्वती यादव और ललिता यादव पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें