तुमगांव : गाडाघाट शराब भट्ठी के पास चखना दुकान वालों पर कार्... - CG Sandesh

तुमगांव : गाडाघाट शराब भट्ठी के पास चखना दुकान वालों पर कार्यवाही

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम गाडाघाट शराब भट्ठी के पास चखना दुकान वालों पर कार्यवाही की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेन्द्र चन्द्राकर अपने चखना दुकान शराब भट्ठी गाडाघाट के पास लोगों को अवैध रूप से बैठाकर शराब पिला रहा था. जिसकी सुचना पर पुलिस ने जितेन्द्र चन्द्राकर के चखना दुकान में जाकर रेड किया, जो अपने चखना दुकान में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था. इस दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए, तथा मौके पर जितेन्द्र चन्द्राकर पिता बंश बहादुर सिंह चन्द्राकर उम्र 44 वर्ष के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 ML वाली में करीबन 80 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.

इसी तरह राम कुमार यादव पिता हृदयल लाल यादव उम्र 35 वर्ष अपने चखना दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था जिसके कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 ML वाली में करीबन 100 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 50 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया.तथा पवन कुमार यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 35 वर्ष अपने चखना दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते 01 पौवा देशी प्लेन मदिरा 180 ML वाली में करीबन 60 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास के साथ पकड़ा गया.तीनो मामले में आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें