गढ़फुलझर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने विधायक ने लिखा पत्र
किसानों को अपनी धान की कीमत को लेने मे हो रही परेशानी एवं अत्यधिक भीड़ को देखते हुये बसना के सक्रिय विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह जी ने प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक को ग्राम गढफुलक्षर मे एक और अतिरिक्त बैक खोलने की मांग की है। जिससे सहकारी बैक बसना मे भीड कम होने से किसानों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा।
बसना इलाके के किसानों को सुविधा दिलाने के लिए विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की अतिरिक्त शाखा खोलने के लिए पत्र लिखा है।
ज्ञात हो बसना विधानसभा का विस्तार बहुत बड़े एरिया में है। जिसमें लाखों किसान निवासरत है। जो खेती किसानी कर जीवकोपार्जन करते है। वर्तमान में उनकी उपज की राशि सीधे बैंको में आने लगी है।बसना इलाके में एक ही सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की है। जहां दूर दूर से किसान आते है। जिनको कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है।
किसानों की तकलीफ को समझते हुए विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक को पत्र लिख कर गढ़फुलझर में सहकारी बैंक की अतिरिक्त शाखा खोलने की मांग की है। ताकि किसानों के समय की बचत भी होगी और उन्हें सुविधाएं भी आसानी से मिल पाएगी