जिला जेल महासमुंद में कार्य स्थल पर मानसिक तनाव प्रबंधन, कार्यशाला का आयोजन किया गया।
महासमुंद दिनांक 10 मार्च 2021 को जिला जेल महासमुंद में कार्य स्थल पर मानसिक तनाव प्रबंधन का कार्य शाला का आयोजन। ड़ॉ एन के मंडपे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ छत्रपाल चंद्राकर चिकित्सा अधिकारी नोडल के निर्देशन पर श्री रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा। 13 केदी समान्य से अधिक तनाव में है उनको कार्य शाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनको परामर्श भी दिया गया।
प्रतिमाह के 10 तारिख को जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। केदियो का कहना है कि निरंत परामर्श मिलने से हमारा तनाव निश्चित रूप से कम होता है। हमारा हाल चाल पूछा जाता है। जिससे हमारा मन अच्छा रह्ता है। स्वस्थ जीवन शैली के साथ तनाव को कम करने के लिए योग साधना से भी अवगत कराया जाता है। जिला जेल में 424 केदी है। स्पर्श क्लिनिक टीम के समन्वय से परामर्श किया गया।