महासमुंद : बागबाहरा में लगी जनसंपर्क की विकास प्रदर्शनी - CG Sandesh

महासमुंद : बागबाहरा में लगी जनसंपर्क की विकास प्रदर्शनी

राज्य सरकार की जन आधारित योजना, उपलब्धियों, एवं विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी महासमुंद सहित जिले बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में आज बुधवार जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी सूचना शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी जनपद पंचायत कार्यालय के परिसर में लगाई थी। इस मौके पर प्रदर्शनी देखने आए लोगों को निःशुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।  जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को जानने समझने और लाभ उठाने की जिज्ञासा देखी गयी। दो  मार्च से ग्राम खल्लारी से प्रदर्शनी का सिलसिला शुरू हुआ। यह इस माह की छठवीं प्रदर्शनी हैं। इसी कड़ी में चार प्रदर्शनी और आयोजित की जायेंगी। यह चारों प्रदर्शनियां आगामी दिनों में पिथौरा और सरायपाली विकासखण्डों में लगायी जायेंगी।

प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की ओर से दर्शकों को सुराजी योजना, गोधन योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित ई-गवर्नेंस गतिविधियों, पी.डी.एस. सिस्टम के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन आदि की जानकारी जिला जनसम्पर्क अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को प्रदर्शनी स्थल पर दी जा रही है। इसके अलावा अधिकारी द्वारा जिज्ञासा में लोगों द्वारा योजनाओं पर पूछे गए प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर भी दिया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें