दुलीकेशन साहू बने अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जिला भाजपा महासमुंद के संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के अनुशंसा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद के जिलाध्यक्ष कामता पटेल ने जिला कार्यकारिणी की धोषणा की जिसमें जिले के महामंत्री पद पर दुलीकेशन साहू को नियुक्त किया गया ।
जिला महामंत्री बनने पर दुलीकेशन साहू ने जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल जिला अध्यक्ष कामता पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुवे कहा की पार्टी ने जो जवाबदारी मुझे सौंपी है मैं पूरी आस्था व निष्ठा के साथ उसे पूरा करूंगा व आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने अभी से संकल्पित होकर कार्य करने की बात कही।
दुलीकेशन साहू भाजपा के समर्पित एवं सक्रीय कार्यकर्ता है पूर्व में दो बार ग्राम सरपंच एवं पूर्व में भाजपा मंडल पिथौरा के मंडल उपाध्यक्ष रह चुके है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दुलीकेशन साहू को जिला महामंत्री बनाने जाने पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू,मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल, महामंत्री आशीष शर्मा,कुलदीप अग्रवाल,भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सलूजा, सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी,भाजयुमो अध्यक्ष विजय नायक,आलोक त्रिपाठी,मनोहर साहू,नीलकंठ साहू,प्रियरंजन कोसरिया, जितिन ठक्कर, पुरुषोत्तम घृतलहरे निशु माटा,अजय खरे, अजय डडसेना सौरभ अग्रवाल ,पवन अग्रवाल एवं पिथौरा भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।