बीजापुर के कोलनार और छोटे पल्ली  जंगल में पुलिस-माओवादियों  ... - CG Sandesh

बीजापुर के कोलनार और छोटे पल्ली जंगल में पुलिस-माओवादियों की हुई मुठभेड़, 3 माओवादियों के घायल होने की जानकारी

बीजापुर के कोलनार और छोटे पल्ली जंगल में पुलिस-माओवादियों के मुठभेड़ हुई। पुलिस को हावी होते देख माओवादी जंगल की आड़ में भाग निकले। जिसके बाद जवानों ने नक्सल कैंप ध्वस्त कर दिया। इस मुठभेड़ में 3 माओवादियों के घायल होने की जानकारी भी मिली हैबीजापुर जिले में लगातार माआवादी विरोधी अभियान जारी है। इसी अभियान में एसटीएफ एवं डीआरजी के जवान उतला, बैल, छोटेपल्ली,बोरगा, रेखावाया, तकिलोड, कोलनार, घोंट की ओर निकली थी।

10 मार्च को कोलनार एवं छोटेपल्ली के बीच जंगल इन्द्रावती नदी के किनारे उत्तर में पुलिस पार्टी को माओवादी कैंप नज़र आया। जिसकी घेराबंदी कर हमला किया गया। पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में पुलिस बल भारी पड़ने लगी। जिससे माओवादियों के हौसले पस्त हो गए और वो जंगल में भाग निकले। फोर्स ने माओवादी केंप ध्वस्त किया और कैंप से दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया। हमले में तीन माओवादियों के घायल होने की जानकारी भी मिली है।


अन्य सम्बंधित खबरें