चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही... - CG Sandesh

चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही, अवैध महुआ शराब के दो आरोपी गिरफ्तार

बसना - पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुलकर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम छेड़ते हुये मुखबीर की सुचना पर ग्राम जमदरहा से पुरुषोत्तमपुर मार्ग में पुल के पास आरोपीगण दुर्योधन बरिहा पिता मकुंद राम बरिहा उम्र 40 वर्ष एवम गोवर्धन बरिहा पिता मकुंद बरिहा उम्र 35 वर्ष साकिनान पुरुषोत्तमपुर द्वारा अपने मोटरसाइकिल स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक CG-11-AA-8065 में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बना 10 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी गणों से 10 लीटर महुआ शराब किमती 2,000 रुपये एवम परिवहन में प्रयुक्त वाहन मेस्ट्रो किमती लगभग 20,000 रुपये कुल जुमला 22 ,000/- रुपये को जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें