महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों ... - CG Sandesh

महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों की रही भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में भी भक्तो की भीड़ लगी रही। सुबह से ही भक्तों की आने का सिलसिला शुरू हो गया ।जो शाम तक चलता रहा।

शिवालयों में पहुंचकर भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्रों के साथ दुग्धाभिषेक किया। इससे मंदिर परिसर ऊं नम: शिवाय: गूंजता रहा। लोहडीपुर भंवरपुर , सहित ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ थी। मंदिर परिसर में लंबी कतार लगी हुई थी। रात्रि जागरण के साथ मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया था।


अन्य सम्बंधित खबरें