भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमड़ पड़ा सैलाब.
महाशिवरात्रि पर इलाके के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार देखी गई। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही स्त्री, पुरुष, युवा एवं प्रौढ़ सभी स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों की ओर चल पड़े। बसना से लगे लगभग 17 किलो मीटर मे बसे ताला बैतारी मै प्राकृतिक शिवलिंग महादेव मंदिर है।मंदिर का दर्शन करने के लिए वार्ड नंबर 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा पिंटू एवं वार्ड नंबर 6 की युवा नेता प्रदीप दास राजन, राहुल नायक एवं उमेश बंजारा के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भजन कीर्तन तथा प्रसाद वितरण के साथ मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें