पटेवा : 144 पौवा अंग्रेजी व 15 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त. - CG Sandesh

पटेवा : 144 पौवा अंग्रेजी व 15 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.

पटेवा पुलिस को 11 मार्च 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पटेवा का लक्ष्मी यादव एवं भेखलाल यादव नाम का व्यक्ति मो0सा0 CG 06 GH 4933 में झलप तरफ से पटेवा की ओर अवैध शराब लाने वाले है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान एनएच 53 रोड पतईमाता अस्पताल के सामने दबिस दिया झलप तोरला पडाव की ओर से मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 4933 में दो व्यक्ति आये जिसे घेराबंदी कर रोककर पकडे मो0सा0 में दोनो व्यक्ति के बीच सीट में तीन कार्टुन एवं एक प्लास्टिक पानी बोरी में शीशी रखे मिला मो0सा0 चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मी यादव पिता सुरीत यादव उम्र 23 साल निवासी पटेवा एवं पीछे में बैठे व्यक्ति अपना नाम भेखलाल यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 20 साल निवासी पटेवा का रहने वाला बताया पूछताछ पर झलप तरफ से शराब बिक्री हेतु लाना बताये।

आरोपियो के कब्जे से तीन कार्टुन गोवा स्पेशल अंग्रेजी व्हीस्की शराब प्रत्येक कार्टुन में 48 पौवा कुल 144 पौवा जुमला 25920 एमएल कीमती 17280 रू0 एवं 15 पौवा देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पौवा में 180 एमएल कुल 2700 एमएल कीमती 1200 रू0 , मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 4933 कीमती 35,000 रू0 एवं दो नग मोबाईल रेडमी एवं विवो कम्पनी कम्पनी का कीमती 20,000 रू0 का जुमला 159 पौवा जुमला 28620 एमएल कीमती 18480 रू0 कुल जुमला 73480 रू0 का जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें