उड़ गए गाडी के परखच्चे, एक की मौत... अन्य घायल - CG Sandesh

उड़ गए गाडी के परखच्चे, एक की मौत... अन्य घायल

रायपुर। बोलेरो और कार में हुई जबर्दस्त टक्कर में 1 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल गए। हादसा में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
राजिम में नेशनल हाइवे 130 सी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। गरियाबंद के 5 युवक कार से राजिम आये हुए थे। और देर रात वापस लौट रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे उनकी कार बोलेरो से टकरा गई। इसमें गरियाबंद के वार्ड 4 निवासी राकेश चुरपाल की हादसे में मौत हो गयी।

 वही गरियाबंद के ही वार्ड 4 निवासी अनुज ठाकुर , कसाबाय निवासी डुमन सिंह नेताम , सजंय साहू और कोचवाय निवासी पोषण हलबा हादसे में घायल हो गए। घायलों को राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर होने पर रायपुर रिफर कर दिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें