महासमुन्द : मुख्यमंत्री कल अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्... - CG Sandesh

महासमुन्द : मुख्यमंत्री कल अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव में होंगे शामिल , कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल कल शनिवार 13 जनवरी को दोपहर 2ः35 बजे सिरपुर, महासमुन्द आयेंगे। मुख्यमंत्री यहां अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस ग्राउण्ड हैलीपेड, रायपुर से दोपहर 2ः00 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2ः35 बजे सिरपुर जिला महासमुन्द पहुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3ः15 बजे सिरपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे।

कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आज अधिकारियों के साथ सिरपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां को अंतिम रूप दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ हेरिटेज एंड कल्चरल फाॅउंडेशन के पदाधिकारियों से चर्चा की और अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव एवं शोध संगोष्ठी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने हैलीपेड और मुख्य मंच तक रास्तें के साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेटिंग तथा अन्य सुरक्षा संबंधी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौकें पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, वनमण्डलाधिकारी  पंकज राजपूत, एसडीएम  सुनील कुमार चंद्रवंशी, पीडब्ल्यूडी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें