महासमुंद : ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का शुभांरभ महासमुन... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का शुभांरभ महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर ने किया

‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का शुभांरभ संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर के द्वारा 06 मार्च को  किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि इस अभियान के तहत् 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों का लोक सुविधा केन्द्रों (च्वाइस सेंटरों) एवं ग्रामों में शिविर आयोजित कर निः शुल्क पंजीयन किया जा रहा है। 

अभियान के दौरान लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) एवं शिविर में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड कागज में प्रिंट कर प्रदान किया जाएगा, कुछ दिनों उपरांत लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) के केन्द्रीय कार्यालय से हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाइस सेंटरों को प्रेषित किया जाएगा। च्वाइस सेंटर को प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने के बाद सूचना हितग्राहियों को दी जाएगी। हितग्राही जिस च्वाइस सेंटर में अपना पंजीयन कराएं है वहीं से पुनः बायोमेंट्रिक अथेंटीकेशन उपरांत प्लास्टिक आयुषमान कार्ड प्राप्त कर सकेगें।

केन्द्र सरकार से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत समाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 की चयनित श्रेणियों में सूचीबध्द परिवारों को प्रति वर्ष 05 लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही राज्य शासन द्वारा संचालित डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का संचालन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी राशनकार्ड के आधार पर किया जा रहा है। जिसमें अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को 05 लाख रूपए तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार रूपए तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए अपना राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड, शासकीय फोटो पहचान पत्र लेकर नजदीक के लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) एवं शिविर में जाए और पंजीयन कराकर अपना आयुषमान कार्ड अवश्य बनाएं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें