पटेवा : पार्किंग स्थल से मोटरसायकल चोरी.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम बावनकेरा से मोटरसायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जाकारी के ग्राम टुरीडीह में आटो मैकेनिक का काम करने वाला मोहम्मद अरमान 4 मार्च 2021 को ग्राम बावनकेरा में अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 KD 2043 से गया था. और अपने मोटर सायकल को ग्राम बावनकेरा में मोटर सायकल पार्किंग स्थल में रात करीबन 10:30 बजे मोटर सायकल को खड़ी कर उर्श मेला में गया. एवं मजार के पास ही कबाली कार्यक्रम देखा बाद में 05 मार्च 2021 को रात्रि करीबन 02:30 बजे घर जाने के लिए मोटर सायकल जहां खड़ी किया था, वहां गया तो मोटर सायकल नहीं था.
मोहम्मद अरमान अपने मोटर सायकल को आस पास एवं अपने स्तर में हर संभव पता तलाश किया, लेकिन मोटरसायकल नहीं मिला. बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 04 KD 2043 कीमती करीबन 6,000/- रूपये को चोरी कर ले गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.