महासमुंद : झगड़ा विवाद के बाद चाकू से प्राण घातक वार, अचानक से आकार 4 लोगो ने की मारपीट. रायपुर रिफर
थाना महासमुंद अंतर्गत मचकुरी लाईन के पास दोपहर में झगड़ा विवाद के बाद गाली गलोच व मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.
राजा यादव ने पुलिस को बताया कि दिनेश यादव तथा टेकू यादव उसके दोस्त एवं परिवार से है व उसके साथ कभी कभी मंडप डेकोरेशन का काम भी करते है. 12 मार्च 21 के रात्रि करीब 09 बजे मचकुरी लाईन क्वार्टर नं0 21 जो खाली पड़ा है उसी के सामने तीनो राजा यादव, दिनेश यादव, टेकू यादव के साथ बैठकर पी खाकर आपस में बातचीत कर रहे थे जबकि दिनेश यादव और राजू साहू के बीच दोपहर में झगड़ा विवाद हुए थे जिसके बारे में वह उसे दिनेश बता रहा था तभी राजू साहू अपने साथ गोपी कनौजे, आयुष यादव और सुरेन्द्र ध्रुव के साथ आकर अचानक दिनेश यादव को मां बहन की गाली देते हुए उसको तुम दोपहर में क्यो झगड़ा में आये थे बोलकर गोपी कनौजे और आयुष यादव व सुरेन्द्र ध्रुव तीनों दिनेश यादव को पकड़ लिए और हाथा पाई कर रहे थे.
तभी राजू साहू अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या करने के नियत से दिनेश यादव के पेट के बांये तरफ नीचे और पीठ में बांये तरफ मारकर गंभीर चोट पहुंचाया. वह और टेकू यादव बीच बचाव कर रहे थे किन्तु ये लोग चाकू से प्राण घातक वार कर वहां से भाग गये।
दिनेश यादव का चोट गंभीर होने से हो हल्ला किया तब दिनेश यादव का बड़ा भाई राजेश यादव भी आया तब उसे भी घटना के संबंध में बताया है. तब उसके बाद दिनेश यादव को देखा उसकी चोट बहुत गंभीर थी तब तुरंत वह और राजेश यादव दोनो मोटर सायकल में दिनेश यादव को लेकर जिला अस्पताल महासमुंद गये थे। वहां से डाक्टर द्वारा दिनेश यादव को रायपुर रिफर कर देने पर ईलाज कराने उसका बड़ा भाई राजेश यादव साथ में गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.