महासमुंद : कांकेर ज़िले का समूह दल कल करेगा गौठान में चल रही अच्छी गतिविधियों का अवलोकन
प्रदेश के अन्य ज़िलो की तरह महासमुंद ज़िले में भी शासन की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना अंतर्गत, नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में गौठान स्थापित करते हुए गौठान के गतिविधियों में विस्तारण कर गोधन न्याय योजनान्तर्गत गौठान समिति के माध्यम से गोबर क्रय करते हुए संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। यहाँ के गौठान में की जा रही गतिविधियां और कुछ बेहतर सुझाव के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के गौठान में अच्छें जीविकोपार्जन के काम एवं अच्छी गतिविधियाँ करने वाले समूह के 25 सदस्य एवं कृषकों का एक दल कल सोमवार को महासमुंद आएगा।क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना को बेहतर ढंग से समझाने तथा उन्नत कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना गौठान भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
यह समूह सदस्य कांकेर ज़िले के विभिन्न गौठानो से जुड़े है और अच्छें काम किए है । जिसे ज़िला प्रशासन और राज्य शासन से सराहना मिली है। ये दल यहाँ बम्हनी, बरोंडाबाज़ार जायेंगे। ज़रूरी होने पर काम की बाते गौठान से जुड़े लोगों को बताएँगे । वही ये दल बिरकोनी बिहान मार्ट का भी अवलोकन करेगा।मालूम हो कि गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्व हरेली 20 जुलाई 2020 से प्रारंभ किया गया है। इस योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती को बढ़ावा, ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर रोजगार के नये अवसर, गौ पालन एवं गौ-सुरक्षा का प्रोत्साहन साथ-साथ पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों को स्वावलंबी बनाया जा रहा
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें