पीएससी कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यम... - CG Sandesh

पीएससी कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित

14 मार्च , रविवार को छत्तीसगढ़ के 28 में से 26 जिलों में बनाए हुए केंद्रों में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें महासमुंद जिला मुख्यालय में यह प्रवेश परीक्षा नेतृत्व साधना समूह रायपुर के द्वारा स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के संचालक मति सौरिन चन्द्रसेन एवं महेश कुम्भकार, मति कमला देवांगन चौकीदार परीक्षा, रामगोपाल खूँटे पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मति सौरिन चन्द्रसेन संस्था के संचालक ने बताया कि उपरोक्त परीक्षा में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक अभाव में महंगा कोचिंग संस्था कि भार वहन नहीं कर सकते, उनके लिए नेतृत्व साधना रायपुर छत्तीसगढ़ नामक समूह द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला मुख्यालय में एक प्रवेश परीक्षा जिसे लीड 36 प्रवेश परीक्षा नाम से आयोजन किया गया. जिसमें चयनित जरूरतमंद विद्यार्थियों को समूह के रायपुर स्थित कोचिंग संस्थान में मुफ्त में 4-5 माह तक कोचिंग प्रदान किया जाएगा।

इसके लिए नेतृत्व साधना समूह के वेबसाइट पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन हेतु अवसर प्रदान किया गया था तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया हो पर फिर भी परीक्षा में बैठने को उत्सुक हो तो ऐसी स्थिति में उत्सुक प्रतिभागियों को अवसर प्रदान किया गया महासमुंद जिला से 7 से अधिक पंजीकृत विद्यार्थियों के साथ कई अपंजीकृत विद्यार्थी भी इस प्रवेश परीक्षा से लाभान्वित हुए।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रामगोपाल खूँटे पर्वेक्षक सह संयोजक ने दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें