तुमगांव : पिताजी से क्यों गाली गलौच कर रहा है कहने पर भाई की... - CG Sandesh

तुमगांव : पिताजी से क्यों गाली गलौच कर रहा है कहने पर भाई की डंडे से कर दी पिटाई.

तुमगांव थाना अंतर्गत वार्ड नं.01 में पिताजी को क्यों गाली गलौच कर रहा है कहने पर भाई की डंडे से पिटाई कर दी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं .01 तुमगांव निवासी किसलाल टंडन 14 मार्च 2021 को घर के बाहर रात्रि करीबन 09.30 बजे अपने भाई गंगुराम टंडन को अपने घर से खाना खाकर निकला और उसके पिता ढेलुराम टण्डन को मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहा था. जिसे किसलाल ने मना किया कि पिताजी को क्यों गाली गलौच कर रहा है. तभी गंगुराम अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसके बांये पैर के घुटना और दांये पैर के जांघ एवं सिर में डण्डे से मारपीट किया. जिससे उसके सिर में चोट आया. घटना को प्रेमनाथ टण्डन, नमिता टंडन देखे सुने व बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें