बसना : नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के ब... - CG Sandesh

बसना : नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बसना थाना पहुंचे खिलाड़ी, सहयोग के लिए बसना पुलिस को दिया धन्यवाद, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिली जानकारियां.

रविवार को सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन के खिलाड़ी बसना थाना पहुंचे, जहाँ उन्होंने बसना थाना प्रभारी एल.आर. ठाकुर सहित पुरे पुलिस स्टाफ को ट्रॉफी जीतने के बाद आभार व्यक्त किया.

खिलाड़ियों ने कहा कि जब वे खेलने के लिए जा रहे थे तो उन्हें बसना पुलिस की टीम और थाना प्रभारी का भरपूर सहयोग मिला जिसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य पदक 5 ट्रॉफी जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया. और जीत के बाद वापस पहुंचकर ख़ुशी के साथ पुरे बसना पुलिस को सहयोग के लिए धन्यवाद अथवा आभार व्यक्त किया. मिठाइयाँ खिलाई और पुष्पगुच्छ भेंट किया.

जीत के बाद वापस आकर सभी खिलाड़ियों के चहरे पर ख़ुशी दिखाई दे रही थी, जहाँ बसना पुलिस ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा के लिए आज जुडे कराटे जैसे खेल आवश्यक है. हमें ख़ुशी है कि बसना क्षेत्र के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया और ट्रॉफी एवं पदक हासिल किये.

बसना थाना परिसर में महिलाओं के लिए अलग से बने महिला डेस्क / विश्राम गृह में सभी बालिकाओं को ले जाकर महिला सुरक्षा को लेकर हर बारीकियों को बताया गया. उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस हर कदम पर उनके साथ है. इन दिनों महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं में कुछ अधिक हो रही हैं. उन्होंने बालिकाओं को उनके साथ होने वाली घटनाओं को लेकर सतर्क रहने व पुलिस व थानों के नंबर रखने की हिदायत दी, महिला हेल्प लाइन की सुविधा की भी जानकारी दी और महिलाओं से जुड़े साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध घटित होने पर क्या करें, क्या ना करें, बुरा स्पर्श जैसे कई अहम् जानकारी दी.


बसना पुलिस ने सभी बालिकाओं को अभिव्यक्ति नारी का सम्मान, यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेम्पलेट का वितरण किया. जिसके बाद वहां पहुंची बालिकाओं का आत्मविश्वास दोगुना हो गया.

इसके अलावा बसना पुलिस ने सभी बालिकाओं को महिला सुरक्षा के बारें में अपने सभी सहपाठियों और गाँव के लोगों को भी इसकी जानकारी से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया.


अन्य सम्बंधित खबरें