महासमुंद : मोटर साइकल चोरी, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : मोटर साइकल चोरी, मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत पुराना शासकीय अस्पताल परिसर से मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष साहू वार्ड नं0 05 नयापारा महासमुंद का निवासी 10 मार्च 21 को प्रात: 08.00 बजे वह अपने मो0सा0 हीरो फैशन प्रो नीला रंग क्र0 CG 06 GP 9377 से अपने घर से निकलकर पुराना शासकीय अस्पताल परिसर महासमुंद पहुंचा और परिसर में अपने उक्त मो0सा0 को खड़े कर ताला लगाकर बस से अपने ड्युटी पर शिवालिक पावर प्लांट बेलसोण्डा चला गया। ड्युटी समाप्ति बाद उसी दिन को ही रात्रि 08.00 बजे पुराना अस्पताल परिसर महासमुंद आया अपने खड़े किये मो0सा0 को देखा जो मो0सा0 नही था आसपास तलाश किया नही मिला कोई अज्ञात चोर उसके उक्त मो0सा0 हीरो फैशन प्रो क्र0 CG 06 GP 9377 कीमती करीब 20000 रू0 को चोरी कर ले गया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें