बसना : भंवरपुर चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का दुसरा टीका, साथ ही कही ये बात...
महासमुंद जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर बुजुर्गों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिख रहा है। बसना ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरपुर में भी शिविर लगाकर लोगों को टीका लगाई जा रही है। जिसमें जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी कर्मचारी भी शिविर पहुंचकर टीकाकरण करवा रहे हैं । इसी क्रम में भंवरपुर चौकी प्रभारी श्री उमाकांत तिवारी ने भी कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया ।
उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज का टीका लगवा लिया है। पिछले दिनों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई हैं। कोरोना को हराने के लिए यह कारगार है। वैक्सीन टीका का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान सभी लोगों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जा रहा है और इसके बाद वापस भेजा जा रहा है। राहत की बात यह है कि टीकाकरण करवाने वाले किसी भी शख्स पर वैक्सीन का दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है।