उमरिया मे होगा गोठान निर्माण, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने किया भूमि पूजन..
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत नरवा घुरवा गरूवा बाड़ी की योजना अंतर्गत जनपद पंचायत बसना के ग्राम पंचायत उमरिया मे सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने गौठान निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया ।
विधायक ने इसके लिए ग्रामीणों को शुभकमनाएं दी और कहा कि छ्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए समर्पित है। सरकार की मंशा गांव का विकास है। इसके लिए हमारी सरकार सतत प्रयत्नशील है । इसके पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद का गांव में स्वागत किया गया।
ग्राम पंचायत उमरिया के गोठान भूमि पूजन में सरपंच सूरज कुर्रे, पंच गण हेमसागर, जगदीश, सुशील पटेल, कलस्टर अध्यक्ष चंचला कमलेश पटेल, लवकुमार युवा नेता प्रेम पटेल (प्रेमु) सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें