महासमुंद : घर के कमरा का ताला तोड़कर, हजारो की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : घर के कमरा का ताला तोड़कर, हजारो की चोरी.

थाना महासमुंद अंतर्गत वार्ड नं0 05 नयापारा में घर के कमरा का ताला तोड़कर, हजारो की चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि संतोष राजपूत 12 मार्च 21 को सुबह 08.00 बजे अपने पारिवारिक काम से ग्राम चालानपाडा राजाखरियार(ओडीसा) गया था। 15 मार्च 21 को सुबह 06/30 बजे उसके मकान मालिक केशव साहू फोन कर बताये की आपके रूम का ताला टूटा हुआ है, और दरवाजा खूला है। तुम जल्दी आओ तब वह अपनी पत्नी अंजना राजपूत एवं बच्चों के साथ लगभग 12.30 बजे घर पहुंचा तब देखा की घर के दरवाजा के सामने में लगा ताला नही था संकल लगा था अन्दर जाकर देखा तो समान बिखरा पडा था आलमारी का ताला टूटा हुआ था आलमारी में रखे 01. सोने का 03 नग लकेट 02 ग्राम कीमती 3000 रूपये, 02. सोने का नथनी 01 नग कीमती 1000 रूपये, सोने का झूमका 02 नग कीमती 2000 रूपये, 03. बच्चो का चांदी का कंगन 04 नग कीमती 500 रूपये, 04. चांदी का पायल 02 नग कीमती 500 रूपये, 05. एक नग खाली इण्डेन गैस टंकी किमती 1000 रूपये, 06. इन्डक्शन चूल्हा किमती 1000 रूपये, 07. पीतल का गुंडी 01 नग कीमती 300 रूपये, 08. कांसे का 01 नग थाली एवं 02 नग माली किमती 450 रूपये जुमला कीमती 9750 रूपये एवं नगदी रकम 11000 रूपये। कुल जुमला कीमती 20750 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि के समय उसके घर के कमरा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें