तुमगांव : दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी. - CG Sandesh

तुमगांव : दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी.

थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम सेनकपाट घर के दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमिन बाई अपने तीन बच्चों ससुर छबिलाल, सास पुन्नी बाई के साथ एक साथ रहती है. जो 14 मार्च 21 को सुबह 09 बजे करीब वह अपने सास, ससुर व बच्चों को खाना खिलाई. इसके बाद उसके ससुर खेत में काम के लिये चले गये और वह भी करीब 10 बजे काम में चली गई।

घर में उसकी सास पुन्नी, उसके तीनों बच्चों के साथ थी कि शाम 04 बजे काम से घर वापस आई तो उसकी सास पुन्नी बताई कि तुम्हारे जाने के बाद वह घर में ताला बंद करके पुराने घर में बच्चों को लेकर चली गई थी कि करीब दोपहर 03 बजे फिर से घर आई तो देखी तो घर के दरवाजा में लगा ताला नहीं था, घर खुला था.

जिसके बाद वह घर के अंदर जाकर बेडरूम को जाकर देखी तो बेडरूम में रखे गोदरेज लोहे का आलमारी खुला था, उसमें आलमारी का चाबी लगा हुआ था और आलमारी के अंदर रखे 10,000 रूपया व चांदी का एक जोड़ी लच्छा, दो फूलकांस की थाली, दो कांस का लोटा व नौ नग नया साड़ी व चार नग नया सलवार शूट पुन्नी बाई व छबेलाल के नाम से आयुस्मान कार्ड नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा 14 मार्च 21 के सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे की बीच घर के मेन दरवाजा में लगा ताला को तोड़कर बेडरूम मे रखे लकड़ी की पेटी से गोदरेज का आलमारी का चाबी निकालकर आलमारी को चाबी से खोलकर आलमारी के लॉकर को चाबी से खोलकर लॉकर के अंदर में रखे जुमला रकम 23,500 रूपया का नगदी व सामान ले गया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 420-IPC, 467-IPC, 468-IPC, 471-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें