तुमगाँव : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज. - CG Sandesh

तुमगाँव : दो मोटर साइकल आपस में भिड़े, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत गाडाघाट शराब भट्ठी के पास दो मोटर साइकल के आपस में भिड़ने पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम खैरा का रहने वाला टिकेन्द्र ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी शिवनंदन ध्रुव उम्र 45 वर्ष 27 फरवरी 2021 को मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 G 2239 से ग्राम बेलटुकरी अपने ससुराल गया था. जिसकी 28 फ़रवरी 21 के सुबह 09 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिताजी अपने मोटर सायकल से घर आते 27 फरवरी 2021 के करीबन दिन के 12 बजे के आसपास गाडाघाट शराब भट्ठी जाने के रास्ते के पहले तुमगांव महासमुन्द मेन रोड में विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 3551 के चालक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है जिससे मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है एवं उसके पिताजी के दाहिने आंख के पास, सिर तथा हांथ में चोंट लगा है.

घटना को गुनेश ध्रुव एवं आस पास के लोग देखे हैं. उसके पिताजी की ईलाज आदित्य अस्पताल महासमुन्द में चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोटर सायकल चालाक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें