बसना जनपद व पुलिस जवानों के सहयोग से किया गया, बिना मास्क के... - CG Sandesh

बसना जनपद व पुलिस जवानों के सहयोग से किया गया, बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे लोगों पर चलानी कार्यवाही..

भंवरपुर- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य किए जाने के बाद लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है और लोग बिना मास्क लगाए घुमते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते मंगलवार को एक बार फिर से बिना मास्क घुम रहे 125 लोगों के चालान काटे। बसना थाने अंतर्गत भंवरपुर चौकी की पुलिस व जनपद पंचायत के कर्मियों ने मिलकर चालान काटा और लोगों को मास्क लगाने के लिए समझाया। व मास्क का वितरण किया गया।

फिर से बढ़ते कोरोना के मामलों का क्षेत्र में असर नहीं दिख रहा है, लेकिन इसके बाद भी रोजना कुछ मरीज सामने आ रहे हैं। लोगों को इसे लेकर सावधानी बरतने और मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे क्षेत्र में फिर से कोरोना संक्रमण अपने पैर न पसार सके लेकिन इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का बिना मास्क लगाए घुमना आम बात है। जिसे देखते हुए मंगलवार को जनपद पंचायत बसना की टीम व पुलिस जवानो ने एक बार फिर से बिना मास्क पहने घुम रहे लोगों के ऊपर चालानी कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें