महासमुंद : 22 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित - CG Sandesh

महासमुंद : 22 मार्च तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जिले के विकासखण्डों में स्थापित संसाधन स्त्रोत केन्द्र में हेल्पर, आया, अटेन्डेन्ट के 05 पद एवं थैरपिस्ट (फिजियो/स्पीच थैरेपिस्ट) के 02 पद पर अस्थायी रूप से रखे जाने के लिए 16 मार्च से 22 मार्च 2021 तक अपरान्ह 03ः00 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए है। राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक ने बताया कि इन पदों की प्राविधिक मेरीट सूची एनआईसी के वेबसाईट  www.mahasamund.gov.in   में अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी प्राविधिक मेरिट सूची का अवलोकन कर अपना दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से समग्र शिक्षा राजीव गांधी शिक्षा मिशन कायार्लय जिला शिक्षा अधिकारी परिसर, बी.टी.आई. रोड, महासमुन्द में भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय में प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें