बसना : भाजपा पार्षदो ने नगर समस्या को सीएमओ से कराया अवगत ।
भाजपा पार्षदों के द्वारा नगर के समस्याओं से अवगत कराया सीएमओ को जिसमें मुख्य बिंदु के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रुकी हुई विगत चार माह से किश्तों जमा कराने हेतु विशेष ध्यान आकर्षित किया गया । साथ ही साथ अपने अपने वार्ड के स्वच्छता एवं नल जल योजना के अंतर्गत समस्त वार्डों के आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए भूमिगत जल स्रोत सुविधा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया ।
नगर के मुख्य मार्ग गौरव पथ की लाईट विगत एक साल से बंद पडी है उसे भी ध्यान आकर्षण कराया गया एवं गौरव पथ के किनारे भारी मात्रा मे धुल है उसको को भी सफाई के लिए विशेष रुप से निवेदन किया गया जिससे राहीगीरो को आते जाते धुल डस्ट से निजात पा सके । जिसमे भाजपा के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा एवं वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद राजिंदर डिंपल छाबडा एवं वार्ड क्र. 14 के पार्षद अमरीन इरफान गिगानी उपस्थित रहे।