भंवरपुर में भाजपा ने किया सरकार का पुतला दहन.
भंवरपुर। प्रदेश एवं जिला भाजपा के आह्वान पर भाजपा मंडल भंवरपुर द्वारा मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन विधानसभा के बठेना गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रहस्यमई मौत को लेकर के राज्य सरकार द्वारा लीपापोती करने के विरोध में भाजपा मंडल भंवरपुर द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया तथा जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान आईटी सेल के जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीतू वैष्णव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल, महेश्वर पटेल, अशलेश्वर पटेल, छवि श्रीवास सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें