भाजपा मंडल बसना ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका - CG Sandesh

भाजपा मंडल बसना ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में शहीद वीरनारायण सिंह चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. विगत दिनों पाटन विधानसभा के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के पांच सदस्यों के रहस्यमय मौत के प्रति छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के उदासीन रवैया को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में मण्डल स्तर पर कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री  का पुतला दहन पुलिस के मौजूदगी भारी झड़प के बाद भाजपा मंडल द्वारा हुआ.

उक्त पुतला दहन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारीचौधरी, जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,  प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ.एनके अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,  महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,जनमजेय साव, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, अखिलेश भोई,विजय जगदल्ला, प्रदीप मलिक, मुज्जु खान, सलीम सहजाद, मिटू अग्रवाल, रणवीर सिंह, नीरज अग्रवाल, महेंद्र सिंह अरोरा, फ़िरोज़ खान, आकाश सिन्हा, डुला सिदार, जगदीश साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें