महासमुंद : बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत.  - CG Sandesh

महासमुंद : बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर, मौत.

थाना महासमुंद अंतर्गत माल धक्का जाने के रोड के पास बाइक सवार को ट्रक ने मारी ठोकर मो.सा चालक की मौत, ट्रक ड्रायवर फरार होने पर मामला दर्ज किया गया है.

ओम प्रकाश पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा का लड़का हेम कुमार पटेल रायपुर में अपने परिवार सहित रहता था जो 16 मार्च 21 को गांव आया था और 17 मार्च 21 को शाम 07.00 बजे अपनी मो0सा0 क्र0 CG 04 MQ 9231 से रायपुर जा रहा हूं कहकर घर से निकला. जिसकी रात में करीब 11.00 बजे उसके एक्सीडेंट होने की जानकारी मिलने पर घटना स्थल बेलसोण्डा रेल्वे फाटक के आगे माल धक्का जाने के रोड के पास जाकर देखा जहां हेम कुमार की मो0सा0 क्र0 CG 04 MQ 9231 क्षतिग्रस्त हालत में एवं आरोपी ट्रक क्र0 CG 04 MH 3829 खड़ी थी. ट्रक का ड्रायवर भाग गया था.

आस पास के लोगो द्वारा बताया गया कि घोड़ारी की ओर से तेज रफ्तार ट्रक क्र0 CG 04 MH 3829 का चालक अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए हेम कुमार को सामने से एक्सीडेंट कर दिया जिससे हेम कुमार को गंभीर चोट सिर, माथा एवं दाहिने पैर में लगी थी. जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें