पटेवा : तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से कार अनियंत्रित होकर ... - CG Sandesh

पटेवा : तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से कार अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, चालक की मौत.

पटेवा थाना अंतर्गत दारा पोल्ट्री फार्म के आगे तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमे चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

देवदत्त दीवान ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त हिरेन्द्र दीवान निवासी मुढीपार के रिश्तेदार के लड़का की शादी का रिश्ता उसके चाचा की लड़की से ग्राम झारा में तय हुआ है, जिससे लड़का का घर देखने के लिए हिरेन्द्र के साथ 17 मार्च 2021 को झारा जाने के सम्बंध में बात हुआ था, जिससे हिरेन्द्र ने अपने दोस्त सोम जगत निवासी मुढीपार के साथ कार क्रमांक CG 04 KV 3959 से शाम को झलप आए । झलप में उसके साथ उसके गांव के भीष्म दीवान, चेतन दीवान, ज्ञानदत्त पटेल थे । वे लोग उनसे झलप में मिले तथा कार में झलप से बैठकर छिलपावन बावनकेरा मार्ग से झारा जा रहे थे, कार को सोम जगत चला रहा था । छिलपावन बावनकेरा मार्ग में दारा के पोल्ट्री फार्म के आगे करीब 17/30 बजे पहुंचे थे कि चालक सोम जगत द्वारा वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से कार अनियंत्रित होकर एक्सीडेन्ट होकर पलट कर रोड के नीचे खेत में गिर गया ।

जिससे गाड़ी में सवार सभी लोगों को चोटे आई है तथा एक्सीडेन्ट होने से चालक सोम जगत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने चालक सोम जगत के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें