बसना : प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर शिवा रचेंगे कीर... - CG Sandesh

बसना : प्रधानमंत्री की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर शिवा रचेंगे कीर्तिमान, वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में किया जाएगा दर्ज

हाइपर रीयलिस्टिक रंगोली से मशहूर हुए शिवा मानिकपुर परिचय के मोहताज़ नहीं है उनकी रंगोली रचना से कई बड़े दिग्गज भी अभिभूत है। रंगोली से तस्वीरों में जान भर देने वाली उनकी रंगोली को कई विशेष सम्मान से भी नवाजा गया है।

शिवा 17 मार्च को वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान रचकर जिले और बसना का नाम रोशन करने वाले हैं. शिवा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली 60*50 फीट की बनाने जा रहें हैं. जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड   में दर्ज किया जाएगा. जिसमे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे।  

शिवा मानिकपुरी अपने ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के निवासी है, बचपन से ही उनकी रूचि रंगो में ही थी, कलम से धीरे-धीरे हाथ रंगोली पर ऐसी जादू दिखने लगी। जिसका परिणाम, आज भारत के कई प्रमुख शहरो में उनका वर्कशॉप भी आयोजित किया जाता है । अब तक उन्होंने कोलकाता, गोवा, भुवनेश्वर जैसे अन्य जगहों पर अपनी कला की छाप छोड़ रखी है। यही नहीं बल्कि अपनी तरह रचनात्मक शैली को प्रोत्साहित करते हुए व और युवाओ को इनसे जोड़ने के लिए प्रदेश की राजधानी में शिवा की रंगोली की क्लासेज भी चलती है जहाँ कई नवयुवक-युवती रंगोली सीखने आते है ।

बातचीत के दौरान शिवा मानिकपुरी ने अपनी जीवनी के बारे में बताया कैसे उन्होंने पहली बार असम के युथ फेस्टिवल में रंगोली प्रदर्शन देखी जहां उनका सिलेक्शन ड्राइंग प्रतियोगिता में हुआ था।   8 साल से रंगोली कर रहे शिवारंग की रंगोली इस कदर खूबसूरत है की बारीक चीजों को देख कर उसे बनाने की कल्पना करना भी मुश्किल है।

बसना महासमुंद से पढ़े कलाकार शिवा के सोशल मीडिया में काफी फैन फोल्लोविंग है, अब तक 210 रंगोली बना चुके शिवा का कहना है की उनकी बनाई रंगोली में सबसे ज्यादा मशहूर उनके दादाजी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महेंद्र सिंह धोनी, माँ, विराट कोहली, साधुबाबा, सचिन तेंदुलकर को बहुत ज्यादा प्यार मिला है।

छोटे कस्बे से निकले युवा प्रतिभा शिवा को प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा दादाजी की रंगोली के लिए सिल्वर मैडल व काठमांडू में अन्य रंगोली के लिए गोल्ड मैडल, छत्तीसगढ़ 2018 शिखर सम्मेलन में शिखर सम्मान से भी नवाजा जा चूका है।  

शिवा लगभग दो साल की प्लानिंग के बाद वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड बनाने जा रहे है जिसका आयोजन राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर के गुजराती स्कूल में किया गया है। यह रिकॉर्ड बनाने में पुरे एक हफ्ते लगेंगे जो की 17 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा, यह एक विशाल रंगोली होगी जिसमे शिवारंग के साथ उनके सहायक मनीष चौहान, मनीष कोटवानी, भागवत, विपिन, किशोर, प्रवीण देवांगन, भावेश पटेल मौजूद रहेंगे यह कार्यक्रम नेहल जैन व हितेश तिवारी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमे विशेष अतिथि राजेश अवस्थी, नारायण भाई पटेल, शताब्दी पांडेय, व चित्रका बसंत साहू होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें