जमींन के लालच में खत्म किया अपने ही परिवार को, पकड़ा गया खुड़म... - CG Sandesh

जमींन के लालच में खत्म किया अपने ही परिवार को, पकड़ा गया खुड़मुड़ा हत्याकांड का आरोपी

21 दिसंबर 2020 को  खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या की घटना हुई  थी.आरोपितों ने माता-पिता, बेटा व बहू को मौत के घाट उतार दिया था, 11 वर्षीय बच्चे को भी जान से मारने की कोशिश की गई थी. लेकिन वह बच गया था, उसे घायल अवस्था में घर से बरामद किया गया था. हत्याकांड की जांच के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं.

सोनकर परिवार गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में मकान बनाकर रह रहा था. बीते साल 21 दिसंबर की सुबह गांव वाले जब घर के पास से गुजरे तो घर की बहू कीर्ति का खून से लथपथ शव पड़ा देखा. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर दरवाजा खोला गया तो अंदर परिवार के मुखिया बालाराम सोनकर, उनकी पत्नी दुलारी सोनकर और बेटे रोहित सोनकर की लाश घर के अंदर बनी पानी की टंकी से मिली. जबकि 11 वर्षीय पोता बेसुध पड़ा था, उसके सिर पर चोट थी.

4 लोगों की हत्या के मामले में 87 दिनों बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. परिवार का ही बेटा गंगाराम सोनकर इस हत्याकांड का मास्टर माइंड निकला. चार एकड़ जमीन हथियाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नार्को टेस्ट से मिले क्लू के आधार पर गंगाराम सोनकर को गिरफ्तार किया गया. गंगाराम ने अपने दोस्त महाकाल, रोहित सोनकर और पड़ोसी नरेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. घटना 21 दिसंबर 2020 को हुई थी. पुलिस ने 87 दिनों बाद मामला सुलझाने का दावा किया है. हत्याकांड के मास्टरमाइंड गंगाराम सोनकर के​ खिलाफ कई सबूत मिले हैं. वहीं उसके तीन दोस्तों ने इस घटना को अंजाम देने में गंगाराम का साथ दिया. डीजीपी डीएम अवस्थी इस हत्याकांड के बारे में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें