महासमुंद : शासकीय अस्पताल खरोरा से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : शासकीय अस्पताल खरोरा से मोटर सायकल चोरी.

थाना महासमुंद अंतर्गत शासकीय अस्पताल खरोरा से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

कमलेश सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च 21 को उसकी पत्नी भुनेश्वरी सिन्हा को डिलवरी हेतु शासकीय अस्पताल ग्राम खरोरा में भर्ती किया था. जिसके लिये 15 मार्च 21 को रात्रि में करीब 08.30 बजे खाना छोडने गया था.

जहाँ वह अपनी मोटर सायकल हिरो कम्पनी का आई स्मर्ट क्रमांक CG06GE 4832 अस्पताल के मेन गेट पर खडा कर अस्प्ताल अन्दर गया था। रात्रि करीब 10.00 बजे वापस घर जाने के लिये निकला तो उसकी मोटर सायकल आई स्मर्ट क्रमांक CG06GE 4832 जहां पर खडी किया था वहां पर नही था, तब वह आसपास में पूछताछ कर पता किया पता नही चला.

कमलेश सिन्हा ने बताया कि उसके मोटर सायकल आई स्मर्ट क्रमांक CG06GE 4832 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें