कोरोना के मरीजों की संख्या में आयी तेजी के बीच अब होली के त... - CG Sandesh

कोरोना के मरीजों की संख्या में आयी तेजी के बीच अब होली के त्योहार पर भी ग्रहण लगने की आशंका

कोरोना के मरीजों की संख्या में आयी तेजी के बीच अब होली के त्योहार पर भी ग्रहण लगने की आशंका है। रायपुर,दुर्ग के बाद अब बेमेतरा जिले से भी कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए है। आशंका है कि होली में कोरोना का खतरा और बढ़ सकता है। लिहाजा बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल ने कोरोना को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की है। माना जा रहा है कि कोरोना के मद्देनजर अन्य जिलों से भी इसी तरह का आदेश जारी हो सकता है। ये तय है कि इस बार होली कोरोना के साये और सख्त पाबंदियों के बीच ही प्रदेशवासियों को मनाना होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें