बम्लेश्वरी माता के दर्शन को आए 10 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव, सभी को भेज़ गया वापस ...महाराष्ट्र से आये थे 86 श्रद्धालु
रायपुर। बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने पहुँचे महाराष्ट्र के 86 श्रद्धालुओं में से 10 व्यक्ति कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद सभी को वापस भेज़ दिया गया।
कोरोनो की वापसी को देखते हुए राज्य के सीमावर्ती इलाकों में कोरोना टेस्ट के लिए कैंप बनाये गए है। राजनांदगांव जिले में बाघ नदी और और बोरतालाब के पास स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर जिले में दाखिल होने वालों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है।
इसी दौरान महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं का दल मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु आया था। कोरोना जाँच कैंप में टेस्ट कराने पर 86 में से 10 श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देकर वापस भेज़ दिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें