सरायपाली : पाट्सेंद्री के धान खरीदी केंद्र में 20 नग चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास
बुधवार को ग्राम पंचायत पाट्सेंद्री के धान खरीदी केंद्र में 20 नग चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं किसानो की उपस्तिथि में किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री जयंत चौधरी, पाटसेंद्री सरपंच चंद्रकला श्याम कुमार पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छुईपाली बलराम भोई, नंद कुमार पटेल उप सरपंच ग्राम पंचायत पाटसेंद्री, खेमराम पटेल, उत्तरा पटेल, सुकलाल पटेल, कृपासिंधु पटेल, परीक्षित पटेल, तेजलाल पटेल, राजेश पटेल, बाबूलाल नायक, शंकर दीवान सरपंच बाराडोली सहित ग्राम जलपुर, बाराडोली, गिरसा एवं नवरंगपुर के कृषक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अन्य सम्बंधित खबरें