बसना : गढ़गांव में चौपाल लगाकर लोगो को साइबर क्राइम व याताया... - CG Sandesh

बसना : गढ़गांव में चौपाल लगाकर लोगो को साइबर क्राइम व यातायात संबंधित जानकारी दी गई.

महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के दिशानिर्देशों पर भंवरपुर चौकी प्रभारी उपनिरक्षक उमाकांत तिवारी द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों में जाकर चौपाल कार्यक्रम के तहत हमर पुलिस हमर संग, चलबो संगी संग संग , के बैनर तले ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। 

ग्राम गढ़गांव में चौपाल लगाकर लोगो को साइबर क्राइम, यातायात संबंधित जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, हेलमेट की अनिवार्यता एवं मोटरसाइकिल में तीन सवारी ना चलने की समझाइश दिया गया।  तथा लोगों को शराब, जुआ जैसे सामाजिक बुराई से दूर रहने की सलाह दी गई ।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगो को मास्क पहनने आवश्यक दूरी बनाए रखने तथा हाथो को सेनेटाइज़ कर,  कोरोना से बचने के उपाय बताये गये । चौपाल में गढ़गांव के अलावा आसपास के ग्राम बिलखंड, चनाट, दलदली, बिरेनडबरी के लोग भी एकत्रित होकर जानकारी प्राप्त किये । ग्रामीणजन अपने बीच चौकी प्रभारी को पाकर बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त किए ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें