पटेवा : बिजली करन्ट लगने से मौत. - CG Sandesh

पटेवा : बिजली करन्ट लगने से मौत.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुड़ामणी निषाद पिता फगवा राम निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी रायतुम 20 जुलाई 2020 को धरम ठाकुर के ब्यारा बाड़ी में बोर पम्प खराब हो जाने से बोर पम्प को सुधारने कुमार निषाद पिता मीलू राम निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी रायतुम को दिया था, जो बोर पम्प को सुधार कर 22 जुलाई 2020 को कुमार निषाद अपने साथी हेल्पर चुड़ामणी निषाद एवं खेमन निषाद को साथ लेकर बोर पम्प को बोर में उतारने धरम ठाकुर के ब्यारा बाड़ी में गये थे.

जहाँ बोर पम्प को बोर में नीचे उतारने के पहले केबल वायर को चेक करने पैनल बोर्ड में स्विच आन कर केबल वायर चेक किया, तो तीन वायर में से एक वायर में बिजली करन्ट नहीं आ रहा था, तो कुमार निषाद बिना सुरक्षा उपाय किये खुली केबल वायर में टेप न लगाकर खुला छोड़कर पैनल बोर्ड के पास स्विच बन्द करने गया था, इसी दौरान मृतक चुड़ामणी निषाद खुली वायर के संपर्क में आने से चुड़ामणी निषाद का बिजली करन्ट लगने से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा ले गये जहाँ डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु होना बताये. जिसपर पुलिस ने आरोपी कुमार निषाद का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.



अन्य सम्बंधित खबरें