महासमुंद : बेलसोंडा सरपंच का अतिक्रमण हटाओ अभियान..
ग्राम पंचायत बेलसोंडा का हर कार्य दूसरे पंचायत के लिए अनुकरणीय होता है. आज सरपंच भामीनी पोखन चंद्राकर एवम् उपसरपंच हुलसी जितेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व मे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसमे अतिक्रमणकर्ता बिसहत चंद्राकर द्वारा गांव के वाचनालय केंद्र को पूर्व सरपंच राजेंद्र चंद्राकर की पनाह मे पिछले 15 वर्षो से कब्जा करके धान का भंडारण किया जा रहा था, सरपंच चंद्राकर ने मौका जांच मे धान के खाली बार दाना तथा 100 किलोग्राम माप वाला तराजू बट प्राप्त हुआ. परन्तु आनन फानन मे तराजू बट को अतिक्रमणकर्ता द्वारा ले जाया गया. तत्पश्चात खाली बार दाने को जब्त करके पंचनामा बनाकर ताला लगाया गया. उक्त वाचनालय केंद्र उसी पुराने व्यावसायिक परिसर में स्थित है जिनमे 14 दुकानें पिछले 15 वर्षो से फर्जी तरीके से संचालित किया रहा है जिसको हटाने की कार्यवाही जारी है.
इसी प्रकार येमन धीवर द्वारा भी धीवर पारा मे बड़ा ठेला लगाकर कब्जा किया जा चुका था उक्त ठेले को भी पंचनामा बनाकर जब्त किया गया. उक्त कार्यवाही मे सरपंच श्रीमति चंद्राकर ने तीन दिन पूर्व ही अनुविभागीय अधिकारी महासमुन्द के संज्ञान मे डालते हुए अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने के लिए बकायदा नोटिस दिया गया था।
उक्त जब्ती की कार्यवाही से ग्रामीणजन बहुत ही खुश है उनमें से घनश्याम धीवर ने बताया कि पूर्व सरपंच राजेंद्र चंद्राकर के कार्यकाल मे अतिक्रमणकारियों का हौसला बुलंद था परन्तु महिला सरपंच श्रीमति भामिनी पोखन चंद्राकर और उपसरपंच हुलसी जितेंद्र चंद्राकर की जोड़ी के इस एक वर्ष के कार्यकाल मे किसी ने भी अतिक्रमण करने की हिम्मत नहीं दिखाई है, एक ने हिम्मत दिखाई तो उसका बनाया गया कालम सरपंच महोदया द्वारा तोड़वा दिया गया.
सरपंच चंद्राकर की इस कारीवाई मे पंच त्रिवेणी चंद्राकर, ईशा धीवर, जमुना धीवर, विद्या उर्मिला धीवर, बलराम चंद्राकर तथा प्रकाश साहू के साथ पंचायत कर्मी रविन्द्र धीवर और ग्राम कोटवार धनुष और नरेश चौहान का विशेष योगदान था.
सरपंच श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि अतिक्रमण करना कॉरोना बीमारी की तरह ही है जो एक दूसरे मे फैलने मे समय नहीं लगता है इसलिए इसका तत्काल इलाज बिना भाई भतीजावाद किए बहुत ही जरूरी है अन्यथा मेरे पावन गांव का भौगोलिक चेहरा बिगड़ने मे देरी नहीं लगेगी.